बांग्लादेश चुनाव में BNP ने 53 सीटें जीतीं, जमात गठबंधन के खाते में 38 सीटें, गिनती जारी
बांग्लादेश में गुरुवार को हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) बहुमत की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। समाचार लिखे जाने तक बीएनपी ने 53 सीटें जीतीं। जमात गठबंधन के खाते में 38 सीटें आईं। बीएनपी के अध्यक्ष तारिक रहमान ने ढाका-17 और बोगरा-6 सीटों से अनौपचारिक रूप से जीत दर्ज की है। उन्होंने चुनाव में दो क्षेत्रों से चुनाव लड़ा था।
BNP मीडिया सेल के सदस्य शैरुल कबीर खान ने गुरुवार को बताया कि अनऑफिशियल नतीजों के अनुसार, BNP चेयरमैन तारिक रहमान ने ढाका-17 और बोगरा-6 चुनाव क्षेत्रों में जीत हासिल की है।
जमात-ए-इस्लामी के चीफ शफीकुर रहमान ने कहा है कि उनकी पार्टी चुनाव के नतीजे स्वीकार करेगी, चाहे अन्य दल करें या नहीं। नयी सरकार अंतरिम प्रशासन की जगह लेगी, जिसने अगस्त 2024 में अवामी लीग शासन के सत्ता से बेदखल होने के बाद कार्यभार संभाला था। Edited by : Sudhir Sharma