सम्बंधित जानकारी
- काजोल की को-स्टार नूर मालाबिका ने किया सुसाइड, सड़ी-गली हालत में पंखे से लटका मिला शव
- डेब्यू फिल्म में बोल्ड सीन देकर जिया खान ने मचा दिया था तहलका, 25 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
- पोते ने दादा पर किया हमला, पालतू बिल्ली के लापता होने से था खफा
- राजस्थान में रिजल्ट से निराश 10वीं के छात्र ने नहर में कूदकर आत्महत्या की
- MP: परिवार के 8 लोगों की हत्या करने के बाद व्यक्ति ने कर ली खुदकुशी
केरल में एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने की आत्महत्या
3 family members commit suicide in Kerala : केरल के नेय्याट्टिनकारा में कथित रूप से वित्तीय समस्याओं के चलते एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने अपने आवास में आत्महत्या कर ली। परिवार के तीनों सदस्यों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। परिवार ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को यह जानकारी दी थी कि वह अपनी जान देने जा रहे हैं।
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि नेय्याट्टिनकारा निवासी मणिलाल (52), उनकी पत्नी स्मिता (45) और उनके बेटे अभिलाल (22) को स्थानीय लोगों ने रविवार रात बेहोशी की हालत में पाया। परिवार ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को यह जानकारी दी थी कि वह अपनी जान देने जा रहे हैं।
पुलिस ने कहा, परिवार ने अपने कुछ दोस्तों को अपने इस अतिवादी कदम के बारे में बताया था। सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद सहित रिश्तेदार घर पहुंचे, लेकिन उन्हें बेहोश पाया। पुलिस ने बताया कि परिवार के तीनों सदस्यों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
