1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Kajols Co Star Noor Malabika Das Dies By Suicide

काजोल की को-स्टार नूर मालाबिका ने किया सुसाइड, सड़ी-गली हालत में पंखे से लटका मिला शव

The Trial actress commits suicide
Noor Malabika Das commits suicide: मनोरंजन जगत से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। काजोल के साथ वेब सीरीज 'द ट्रायल' में काम कर चुकी एक्ट्रेस नूर मालाबिका दास का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने मुंबई स्थित अपने घर में सुसाइड कर लिया। पुलिस ने 6 जून को फ्लैट से नूर मालाबिका का शव बरामद किया।
 
खबरों के अनुसार एक्ट्रेस के शव बेडरूम में पंखे से लटका हुआ मिला। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब नूर के पड़ोसियों ने उनके घर से दुर्गंध आने की सुचना दी। इसके बाद ओशिवारा पुलिस फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचीं। पुलिस ने नूर का शव सड़ी-गली हालत में पंखे से लटका हुआ पाया गया। 
 
नूर ने परिवार का कोई सदस्य मुंबई में नहीं है। पुलिस ने जब एक्ट्रेस के घरवालों से संपर्क करने की कोशिश की तो कोई भी सामने नहीं आया और ना किसी ने उनका शव लिया। इसके बाद पुलिस ने लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाली एनजीओ की मदद से नूर का अंतिम संस्कार कर दिया। 
 
पुलिस का कहना है कि नूर मालाबिका दास ने सुसाइड किया है। पुलिस जांच में लगी हुई है। अभी तक मालाबिका की मौत का कारण सामने नहीं आया है। नूर असम की रहने वाली थीं। उन्होंने कई‍ हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया था। वह कतर एयरवेज में एयर होस्टेस का काम भी कर चुकी थीं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अक्षय कुमार के नाम पर एक्ट्रेस ने की धोखाधड़ी, वेब सीरीज शोस्टॉपर के मेकर्स ने दर्ज कराई शिकायत