• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 2 more arrested for posting anti Hindu posts in Assam
Last Updated :गुवाहाटी , बुधवार, 11 जून 2025 (12:47 IST)

असम में सोशल मीडिया पर हिन्दू विरोधी पोस्ट करने के आरोप में 2 और गिरफ्तार

Himanta Vishwa Sharma
Anti Hindu posts Case: असम में हिन्दू विरोधी (Anti Hindu) तत्व होने के आरोप में 2 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अप्रैल में पहलगाम (Pahalgam) आतंकवादी हमले के बाद इस तरह के आरोप में अब तक 92 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील पोस्ट करने के आरोप में लखीमपुर से सबिकुल इस्लाम और भगवान कृष्ण एवं रुक्मिणी पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में दुलाल बोरा को गिरफ्तार किया है।ALSO READ: पहलगाम आतंकी हमले के बाद असम में 73 पाकिस्तानी एजें‍ट गिरफ्तार, क्या बोले CM हिमंत सरमा
 
कुल 92 अपराधी सलाखों के पीछे : मुख्यमंत्री ने मंगलवार को 'एक्स'  पर पोस्ट किया कि हिन्दू विरोधी तत्वों को पकड़ा गया। कार्रवाई जारी है। कुल 92 अपराधी सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने पहले कहा था कि देशद्रोहियों पर राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है, जो कथित तौर पर भारतविरोधी और पाकिस्तान समर्थक गतिविधियों में लिप्त थे।
 
अमीनुल इस्लाम को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया : इससे पहले पहलगाम आतंकी हमले में कथित रूप से पाकिस्तान और उसकी मिलीभगत का बचाव करने के कारण असम में विपक्षी दल ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) विधायक अमीनुल इस्लाम को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन मामले में जमानत मिलने के बाद उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मामला दर्ज किया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
प्रियंका गांधी पर जानकारी छिपाने का आरोप, केरल हाईकोर्ट ने मांगा जवाब