1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 2 killed in landslide on Kedarnath footpath

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आकर 2 की मौत, 3 घायल

Landslide on Kedarnath footpath
landslide on Kedarnath footpath: उत्तराखंड में केदारनाथ पैदल मार्ग (Kedarnath footpath) पर जंगलचट्टी बरसाती नाले के पास बुधवार को भूस्खलन (landslide) होने से उसकी चपेट में आए 2 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई जबकि 1 महिला समेत 3 अन्य घायल हो गए। रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार सुबह करीब 11 बजे हुए भूस्खलन का शिकार हुए लोगों को उपचार के लिए ले जाया गया है।ALSO READ: क्या लुप्त हो जाएंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम! क्या सच होने वाली है स्कंदपुराण की भविष्यवाणी
 
पहाड़ी से मलबा और पत्थर आ गिरा : जानकारी के अनुसार बरसाती नाले के पास ऊपर पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने के कारण इस क्षेत्र से गुजर रहे कुछ यात्री तथा पालकी संचालक इसकी चपेट में आकर नीचे खाई में गिर गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस तथा जिला आपदा प्रबंधन बल की टीमें खाई में गिरे लोगों को निकालकर ऊपर लाईं।ALSO READ: केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में आर्यन एविएशन पर मुकदमा दर्ज, 7 यात्रियों की हो गई थी मौत

घायलों में से 1 महिला को हल्की चोटें आई हैं जबकि 2 पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए गौरीकुंड भेजा गया है। हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान की जा रही है। इस बीच पुलिस की मौजूदगी में यात्रियों की आवाजाही कराई जा रही है।(भाषा)(सांकेतिक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
इंस्टाग्राम पोस्ट पर अलर्ट के 8 मिनट के भीतर महिला के घर पहुंची पुलिस, आत्महत्या से रोका