1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pakistan train blast, jafar express derailed

पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस में बम धमाका, 6 डिब्बे पटरी से उतरे

pakistan train accident
Pakistan train blast : पाकिस्तान में रेलवे पटरी के पास लगाए गए एक बम की चपेट में आने से जाफर एक्सप्रेस ट्रेन के छह डिब्बे बुधवार को पटरी से उतर गए। यह दुर्घटना सिंध प्रांत के जैकोबाबाद जिले में हुई जो बलूचिस्तान प्रांत की सीमा पर स्थित है।
 
जैकोबाबाद में मवेशी बाजार के पास रेलवे पटरी के पास विस्फोट हुआ जिससे जाफर एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। विस्फोट के बाद पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी ने इलाके की घेराबंदी कर दी। प्राधिकारी यह पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं कि यह विस्फोट किस कारण हुआ।
 
विस्फोट के बाद मार्ग पर ट्रेन परिचालन अस्थायी रूप से बाधित हो गया। अभी तक किसी भी समूह ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।
 
गौरतलब है कि हाल के महीनों में यह दूसरी बार है जब जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया है। इससे पहले मार्च में बलूचिस्तान के बोलन इलाके में क्वेटा से पेशावर जाते समय इस पर हमला हुआ था। तब हमलावरों ने ट्रेन को हाईजैक कर 214 लोगों को बंधक बना लिया था। उस समय ‘बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। उसने ट्रेन पर कब्जा कर लिया था जिसके बाद सेना ने बचाव अभियान चलाया था।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आकर 2 की मौत, 3 घायल