राष्ट्रपति ट्रंप से 35 मिनट तक फोन पर की बात, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले पीएम मोदी?
PM Modi talks Donald Trump : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से 35 मिनट तक फोन पर बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें स्पष्ट रूप से कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के साथ संघर्ष रोकने पर सहमति किसी मध्यस्थता या व्यापार समझौते की वजह से नहीं बनी थी। ALSO READ: जॉजिया मेलोनी ने शेयर की मुलाकात की तस्वीर, कैसा था PM नरेंद्र मोदी का रिएक्शन?
कनाडा में यहां जी7 शिखर सम्मेलन के समापन के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से बात की। दोनों नेताओं के बीच जी7 समिट के दौरान मुलाकात होनी थी लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के जल्द अमेरिका लौटने की वजह से यह मुलाकात नहीं हो सकी। इससे पहले पहलगाम आंतकी हमले के बाद ट्रंप ने नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की थी।
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा कि क्या वह कनाडा से लौटते वक्त अमेरिका आ सकते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों का हवाला देते हुए अमेरिका जाने में असमर्थता जताई है। प्रधानमंत्री मोदी ने क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए ट्रंप को भारत आने का न्यौता दिया।
पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को बताया कि आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। भारत पाकिस्तान की गोली का जवाब गोले से देगा। ALSO READ: G7 समिट में पीएम मोदी ने कहा, आतंकवाद मानवता का दुश्मनPOTUS @realDonaldTrump called PM @narendramodi.
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) June 18, 2025
Listen to Foreign Secretary Vikram Misris statement on the telephone conversation. pic.twitter.com/7TcZHDzXDd
दोनों नेताओं ने इजराइल ईरान युद्ध और रूस यूक्रेन युद्ध पर भी बात की। QUAD समिट के लिए पीएम मोदी ने ट्रंप को दिया न्यौता। मोदी और ट्रंप में G7 समिट के दौरान मुलाकात तय थी, हालांकि ट्रंप के जल्द अमेरिका लौटने की वजह से यह मुलाकात नहीं हो सकी।
edited by : Nrapendra Gupta

