सम्बंधित जानकारी
- कोरियन महिला यूट्यूबर को जबरन चूमने की कोशिश, छेड़छाड़ कर बाइक पर लिफ्ट देने को कहा
- जयराम रमेश ने साधा पीएम पर निशाना, कहा- मोदी की नीतियां देश को तोड़ देंगी
- मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता को लेकर सीएम शिवराज का बड़ा एलान
- Agniveer: रक्षा मंत्रालय ने रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ सत्र का किया आयोजन
- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कंट्रोवर्सी संयोग या प्रयोग !
मुंबई में कोरियाई महिला यूट्यूबर से छेड़छाड़ के आरोप में 2 गिरफ्तार
मुंबई। मुंबई पुलिस ने यहां एक सड़क पर दक्षिण कोरिया की एक महिला यूट्यूबर के साथ छेड़छाड़ करने और उसका पीछा करने के आरोप में गुरुवार को 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया जिसमें मुंबई के खार इलाके में एक युवक इस महिला का यौन उत्पीड़न करता दिख रहा है।
वीडियो साझा करने वाले एक ट्विटर हैंडल पर दावा किया गया है कि पीड़िता दक्षिण कोरिया की नागरिक है और मंगलवार रात करीब 8 बजे जब वह उपनगरीय खार इलाके में 'लाइव स्ट्रीमिंग' कर रही थी तब यह घटना हुई। वीडियो में दिख रहा है कि युवक महिला के काफी करीब आ गया और उसके विरोध करने के बावजूद उसने महिला का हाथ पकड़कर उसे अपनी ओर खींचने की कोशिश की।
महिला जब घटनास्थल से जाने लगी तो वही आदमी अपने 1 दोस्त के साथ फिर से मोटरसाइकल पर सवार होकर आ गया और उसने महिला को उसके गंतव्य तक छोड़ने की पेशकश की। महिला ने टूटी-फूटी अंग्रेजी में उसकी पेशकश ठुकरा दी।
खार थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस के ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो आने के बाद उन्होंने इस घटना का संज्ञान लिया। उनके अनुसार इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है तथा दोनों आरोपियों की पहचान करने के बाद पुलिस ने उपनगरीय क्षेत्र बांद्रा के पटेल नगर से उन्हें पकड़ा। उनकी उम्र क्रमश: 19 एवं 21 साल है। पुलिस ने महिला यूट्यूबर से संपर्क किया लेकिन वह यह कहते हुए पुलिस थाने नहीं पहुंची कि वह बाद में आएगी।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
