1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. रक्षा बंधन
  4. When to tie rakhi after raksha bandhan

रक्षा बंधन के बाद कब बांधे राखी? जानें शुभ मुहूर्त

raksha bandhan 2023
भारत में रक्षा बंधन बहुत धूम धाम से मनाया जाता है और हर भाई-बहन के रिश्ते के लिए यह पर्व बहुत महत्वपूर्ण है। इस साल रक्षा बंधन 2023 के लिए 2 तिथियां है। भद्राकाल के कारण इस साल रक्षा बंधन का मुहूर्त 30 और 31 अगस्त को है। भद्राकाल में राखी बांधना वर्जित माना जाता है। इसलिए लोग मुहूर्त के अनुसार इस साल राखी का पर्व मनाएंगे। 
 
राखी में कई लोग अपने घर जाते हैं क्योंकि इस त्योहार का असली मजा परिवार के साथ ही आता है। इसलिए भारत में राखी के पर्व पर बहुत भीड़ रहती है। साथ ही ट्रेन और बस की टिकेट भी फुल हो जाती हैं। कई बार सभी टिकेट फुल हो जाने के कारण आप अपने घर नहीं जा पाते हैं। साथ ही कई लोग किसी परिस्थिति के कारण भी रक्षा बंधन का पर्व नहीं मना पाते हैं। अगर आप भी 30 या 31 को रक्षा बंधन का पर्व नहीं मना सकते हैं तो आप इन तिथि में अपने भाई को राखी बांध सकते हैं। 
 
रक्षा बंधन के बाद राखी कब बांधें 
  • अधिकतर लोग रक्षा बंधन के बाद जन्माष्टमी पर राखी बांधते हैं। 
  • आप 3 सितंबर 2023 को गणेश चतुर्थी पर राखी बांध सकते हैं।
  • साथ ही 4 सितंबर 2023 को भाई भिन्ना पर भी राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है। 

raksha bandhan 2023
गणेश चतुर्थी पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
  • अभिजित मुहूर्त के अनुसार आप 3 सितंबर को दोपहर 12:13 से 1:03 के बीच राखी बांध सकते हैं।
  • विजय मुहूर्त के अनुसार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 2:42 से 3:32 के बीच का है।
  • साथ ही सुबह के समय आप 8:25 से 9:54 के बीच राखी बांध सकते हैं।
     
भाई भिन्ना पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
  • अभिजित मुहूर्त के अनुसार आप 4 सितंबर को दोपहर 12:13 से 1:02 के बीच राखी बांध सकते हैं।
  • विजय मुहूर्त के अनुसार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 2:42 से 3:32 के बीच का है।
     
जन्माष्टमी पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
  • जन्माष्टमी यानि 7 सितंबर को आप अभिजित मुहूर्त के अनुसार दोपहर में 12:12 से 1:01 के बीच राखी बांध सकते हैं।
  • साथ ही विजय मुहूर्त के अनुसार आप दोपहर 2:40 से 3:30 के बीच राखी बांध सकते हैं।
     
आपको बता दें कि जन्माष्टमी के बाद राखी नहीं बांधी जाती है। आप इन तीन तिथि के शुभ मुहूर्त के अनुसार राखी बांध सकते हैं। 
अगला लेख
रक्षा बंधन 2023 पर भद्रा का साया, 31 अगस्त को राखी बांधने के सबसे शुभ मुहूर्त