प्रोफेसर रावत बने विराज फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक
समाज सेवा, जनकल्याण और सामाजिक उत्थान के कार्यों में अग्रणी 'विराज फाउंडेशन' ने डॉ. रमेश कुमार रावत को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सामाजिक सरोकारों में उनके निरंतर योगदान और अनुभव को देखते हुए उन्हें संस्था का प्रदेश संरक्षक नियुक्त किया गया है। फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी ने उन्हें औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
नियुक्ति पत्र सौंपते हुए विराज फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी ने कहा कि समाज के प्रति समर्पित और अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन किसी भी सामाजिक संगठन को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रोफेसर डॉ. रावत के लंबे अनुभव और दूरदर्शिता से फाउंडेशन के सामाजिक और जनकल्याणकारी अभियानों को एक नई दिशा मिलेगी।
फाउंडेशन के बनवारी लाल शर्मा, सत्य प्रकाश पारीक, डॉ. सीताराम कुमावत समेत उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने प्रोफेसर डॉ. रमेश कुमार रावत को प्रदेश संरक्षक बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे संगठन के सेवा और समर्पण के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
गौरतलब है कि विराज फाउंडेशन समाज में सेवा, समर्पण और संस्कारों की भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद और जनकल्याणकारी सरोकारों से जुड़े कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत है।

