सम्बंधित जानकारी
- जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र कांग्रेस में होंगे शामिल, पत्नी चित्रा भी आ सकती हैं साथ
- राजस्थान विधानसभा चुनाव के कांग्रेस उम्मीदवारों का फैसला दिल्ली में होगा
- मेवाड़ वागड पर होगा वर्चस्व को लेकर संघर्ष, रणनीति बनाने में जुटे भाजपा और कांग्रेस
- राजस्थान में कांग्रेस दो तिहाई बहुमत हासिल करेगी : सचिन पायलट
- राजस्थान में भाजपा जिला अध्यक्षों को नहीं मिलेंगे विधानसभा टिकट, देना होगा इस्तीफा
भाजपा को झटका, मानवेंद्र सिंह और आशीष देशमुख कांग्रेस में शामिल
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र एवं पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत, राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में मानवेंद्र सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
मानवेंद्र सिंह के अलावा महाराष्ट्र से भाजपा के विधायक आशीष देशमुख भी कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस में शामिल होने से पहले सिंह ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की।
दोनों नेताओं का कांग्रेस में स्वागत करते हुए गहलोत ने कहा कि 'मानवेंद्र सिंह और आशीष देशमुख भाजपा छोड़कर शामिल हुए हैं। देश में तानाशाही चल रही है। सिर्फ दो लोगों- अमित शाह और नरेंद्र मोदी का शासन चल रहा है। भाजपा में लोग परेशान हैं।
गहलोत ने कहा कि भाजपा के बहुत सारे नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। गहलोत ने आरोप लगाया कि जसवंत सिंह का भाजपा ने अपमान किया है। हाल ही में मानवेंद्र सिंह ने बाड़मेर के पचपदरा में स्वाभिमान रैली की थी और भाजपा छोड़ने का ऐलान किया था।