बूथ पर कब्जा कर रहे लोगों पर हवाई फायरिंग
FILE
पुलिस सूत्रों के अनुसार जामडोली में मतदान बूथ पर कब्जा करने के लिए काफी लोग जमा हो गए और बूथ के अंदर घुसने लगे और रोकने पर वहां तैनात अर्द्धसैनिक बलों के जवानों से उलझ गए। भीड़ के अनियंत्रित होने पर जवानों ने हवाई फायर कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे लोगों को खदेड़ दिया।
सूत्रों के अनुसार पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और अब जामडोली में हालात सामान्य होने के साथ ही मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। (वार्ता)

