1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023
  4. bjp not entered vasundhara raje in 2 committees

राजस्थान चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई 2 समितियां, वसुंधरा राजे को झटका

rajasthan election news
Rajasthan Election News : भाजपा ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 2 महत्‍वपूर्ण समितियों, चुनाव प्रबंधन समिति व संकल्प (घोषणा) पत्र समिति के गठन की घोषणा की। पूर्व मुख्‍यमंत्री व पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का नाम इन दोनों ही समितियों में शामिल नहीं किया गया है। सबकी नजर अब इस बात पर टिकी हुई है कि पार्टी की प्रचार प्रसार समिति में राजे का नाम आता है या नहीं।
 
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी व प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने यह घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार इन समितियों की घोषणा की गई है और उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले चुनाव में दोनों समितियों के अनुभव का लाभ प्रदेश को मिलेगा।
 
इसके तहत घोषणा पत्र समिति की कमान केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जबकि चुनाव प्रबंधन समिति की कमान पूर्व सांसद नारायण पंचारिया को दी गई है।
 
जोशी ने कहा कि पार्टी की 'प्रदेश संकल्प पत्र समिति' के संयोजक केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल होंगे। इस 25 सदस्यीय समिति में राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी व किरोड़ी लाल मीणा, राष्ट्रीय मंत्री अल्का सिंह गुर्जर, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, पूर्व मंत्री प्रभु लाल सैनी तथा राखी राठौड़ को सह संयोजक बनाया गया है।
 
वहीं प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद नारायण पंचारिया को बनाया गया है। इस समिति में 25 सदस्य हैं। इसमें पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री ओंकार सिंह लखावत, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, प्रदेश महामंत्री भजनलाल, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, पूर्व सूचना आयुक्त सीएम मीणा सह संयोजक व कन्हैया लाल बैरवाल सह संयोजक होंगे।
 
राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि पार्टी ने इन दोनों ही महत्वपूर्ण समितियों में पूर्व मुख्यमंत्री राजे को नहीं रखकर सबको चौंका दिया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
पीएम मोदी पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी को सराहा