Last Updated :मजीठी , Friday, 27 January 2017 (14:05 IST)
अमरिंदर पंजाब में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार
मजीठा। कांग्रस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मजीठा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अमरिंदरसिंह पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीवार होंगे।
राहुल ने बादल परिवार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि पंजाब में बादल परिवार ने अंधेरा फैलाया है। यहां के हर उद्योग पर बादल का कब्जा है।
उल्लेखनीय है कि अमरिंदर पहले भी पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वे फिलहाल पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष है तथा 2014 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने अमृतसर से वित्त मंत्री अरुण जेटली को हराया था।