Hanuman Chalisa
Sun, 8 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. प्रोफाइल
  3. राजनीति
  4. Uddhav Thackeray Profile in Hindi

उद्धव ठाकरे : प्रोफाइल

Uddhav Thackeray
उद्धव ठाकरे एक भारतीय राजनेता हैं जो हिन्दू राष्ट्रवादी दल शिवसेना के नेता हैं। वे शिवसेना के संस्थापक अध्यक्ष बालासाहब ठाकरे के बेटे हैं। पहले वे शिवसेना के एक मराठी दैनिक 'सामना' का कामकाज संभालते थे। वे पार्टी की चुनाव संबंधी गतिविधियों में भाग लेते थे। वर्ष 2002 में बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के चुनावों में पार्टी को सफलता मिली तो उन्हें जनवरी 2003 से पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया था।
एक समय पर शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे और पार्टी के प्रमुख नेता नारायण राणे के बीच मतभेद बहुत बढ़ गए तो राणे को पार्टी से निकाल दिया गया। इसके बाद जब उद्धव ठाकरे और राज के बीच मतभेद बहुत बढ़ गए तो वर्ष 2006 में राज ने शिवसेना छोड़कर नई पार्टी बना ली।   
 
जन्म और राजनीतिक करियर : शिवसेना के वर्तमान कार्यकारी अध्‍यक्ष उद्धव ठाकरे का जन्‍म 27 जुलाई 1960 को हुआ। वे शिवसेना पूर्वाध्‍यक्ष और सुप्रीमो बाल ठाकरे के पुत्र हैं। 2004 में उन्‍हें शिवसेना का अध्‍यक्ष घोषित किया गया। अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत से पहले उद्धव कला और पर्यावरण में रुचि रखते थे और अभी भी वन्य जीवों के चित्रों को देखकर उनकी प्रतिभा का अंदाजा लगाया जा सकता है। वे बहुत अच्छे फोटोग्राफर हैं।
 
इस अलगाव के कारण 2009 के चुनाव में शिवसेना और मनसे के वोट समर्थकों के दो समूहों में बंट गए। अपने राजनीतिक जीवन से इतर उद्धव ठाकरे वाइल्‍ड लाइफ़ फोटोग्राफी का शौक रखते हैं और इससे जुड़ी प्रदर्शिनयों और पर्यावरण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। उनकी कई फोटो बुक्स हैं जो कि राज्य के लोगों, जनजीवन और विरासत से जुड़ी बातों पर प्रकाश डालती हैं। 
 
परिवार : पचपन वर्षीय उद्धव, रश्मि ठाकरे से विवाहित हैं और उनके दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम आदित्य ठाकरे हैं और वे युवा सेना के अध्यक्ष हैं जबकि दूसरे बेटे तेजस के बारे में कहा जाता है कि वे अमेरिका में कॉलेज में पढ़ रहे हैं। वे अपने पिता और बड़े भाई की तुलना में प्रचार और जनसम्पर्क से दूर ही रहते हैं।