सम्बंधित जानकारी
- प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी पर लोकसभा में हंगामा, कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल
- प्रज्ञा ठाकुर को महंगा पड़ा बयान, रक्षा मंत्रालय की कमेटी से हटाया
- अब मोदी क्या करेंगे, प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को लोकसभा में कहा- देशभक्त
- मोदी जी का संरक्षण न होता तो साध्वी प्रज्ञा सड़क पर होती: मंत्री गोविंद सिंह
- रक्षा मामलों की संसदीय समिति में BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर, कांग्रेस ने उठाए सवाल
रक्षा मंत्री राजनाथ भी प्रज्ञा ठाकुर से नाराज, संसद में दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के लोकसभा में दिए एक विवादित बयान को लेकर गुरुवार को कांग्रेस के हंगामे के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नाथूराम गोडसे को देशभक्त मानने की सोच की वह और उनकी पार्टी निंदा करते हैं।
सदन की कार्यवाही आरंभ होने के बाद सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रज्ञा के विवादित बयान का मुद्दा उठाया और कहा कि यह सदन इस तरह के बयानों की अनुमति कैसे दे सकता है।
इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि टिप्पणी को रिकॉर्ड से हटा दिया गया है और ऐसी स्थिति में इस पर सदन के भीतर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नाथूराम गोडसे को देशभक्त मानने की सोच की पार्टी पूरी तरह निंदा करती है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी पहले भी हमारे मार्गदर्शक थे और आज भी हैं, उनके विचार पहले भी प्रासंगिक थे और आज भी प्रासंगिक हैं।
उल्लेखनीय है कि एसपीजी बिल पर बहस के दौरान बुधवार को लोकसभा में उस समय सनसनी फैल गई जब भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कह दिया। इसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ। हालांकि प्रज्ञा के इस बयान को लोकसभा के रिकॉर्ड से निकाल दिया गया।
बहस के दौरान डीएमके सांसद ए राजा ने गोडसे के नाम लिया, इस पर प्रज्ञा ने कहा था कि आप एक देशभक्त का नाम नहीं ले सकते।
प्रज्ञा ने यूनियन कार्बाइड के सीईओ एंडरसन का जिक्र करते हुए कहा था कि 1984 के भोपाल गैस कांड में हजारों लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि एक विदेशी आता है और हजारों लोगों को मारता है। कई लोग आज भी उस पीड़ा से गुजर रहे हैं। कांग्रेस की सरकार ने उसे भगाने में मदद की थी। दरअसल, यह आतंकवाद है।
