1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. तीज त्योहार
  4. Vivah Panchami Puja Muhurat

विवाह पंचमी क्यों मनाई जाती है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Vivah Panchami 2023
Vivah Panchami 2023: मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन विवाह पंचमी, नाग पंचमी और श्री पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस पंचमी के दिन श्रीराम और सीता का विवाह हुआ था इसलिए इसे विवाह पंचमी कहते हैं। यानी श्रीराम विवाह उत्सव। इस दिन मां सीता और श्रीराम के विवाह का उत्सव मनाया जाता है और उनकी पूजा की जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार विवाह पंचमी 17 दिसंबर 2023 रविवार को रहेगी। 
 
पंचमी तिथि प्रारम्भ- 16 दिसम्बर 2023 को रात्रि 08:00 बजे से।
पंचमी तिथि समाप्त- 17 दिसम्बर 2023 को शाम 05:33 बजे तक।
विवाह पंचमी के दिन को श्री राम और मां सीता के विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। उदयातिथि के अनुसार 17 दिसंबर को यह पर्व रहेगा।
 
शुभ मुहूर्त :-
अभिजीत मुहूर्त:- सुबह 11:56 से दोपहर 12:38 के बीच।
गोधूलि मुहूर्त:- शाम 05:24 से शाम 05:52 के बीच।
अमृत काल:- शाम 05:15 से शाम 06:44 के बीच।
रवि योग:- पूरे दिन।
 
पौराणिक मान्यता के अनुसार मार्गशीर्ष अगहन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को देवी सीता का स्वयंवर हुआ था। इस पर्व को मिथिलांचल और नेपाल में बहुत उत्साह और आस्था से मनाया जाता है। इस दिन अयोध्या और जनकपुर में प्रभु राम की बारात विशेष तैयारियों के साथ निकाली जाती है। विवाह पंचमी को लेकर कई पुराणों में इसका विशेष महत्व है, बावजूद इसके इस दिन कई जगहों पर शुभ विवाह के मांगलिक कार्य संपन्न नहीं किए जाते हैं यानी कि लोग अपने बेटी का विवाह इस दिन करना उचित नहीं मानते हैं। 
 
अगला लेख
Champa Shashti 2023: चंपा षष्ठी का क्या है महत्व, जानें कथा, आरती और पूजन विधि