सम्बंधित जानकारी
- धनु संक्रांति का क्या होगा भारत पर असर
- धनु संक्रांति कब है, क्या है इसका महत्व
- वर्ष 2024 के प्रमुख व्रत, त्योहार और ग्रहण की तारीखें जानें
- सूर्य का धनु राशि में गोचर: 12 राशियों का राशिफल, जानें किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ
- Vivah Panchami 2023: कैसे हुए था प्रभु श्रीराम और सीता का विवाह, पढ़ें विवाह पंचमी की कथा
शादी में हो रही है देरी, तो विवाह पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय
Vivah Panchami 2023: इस बार रविवार, 17 दिसंबर 2023 को विवाह पंचमी पर्व मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन सीता का स्वयंवर हुआ था और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का विवाह माता जानकी से हुआ था।
हिन्दी पंचांग के अनुसार हर वर्ष मार्गशीर्ष मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है। जो जातक शादी होने में अड़चनों का सामना कर रहे हैं, उन्हें निम्न उपाय अवश्य आजमाना चाहिए।
आइए यहां जानते हैं विवाह पंचमी के खास उपाय-
1. यदि आपके विवाह में बार-बार अड़चनें आ रही हैं तो मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी पर श्रीरामचरितमानस की निम्न चौपाई का कम से कम 108 बार जाप अवश्य करें।
चौपाई- मनु जाहिं राचेउ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर सांवरो। करुना निधान सुजान सीलु सनेहु जानत रावरो॥
एहि भांति गौरि असीस सुनि सिय सहित हियं हरषीं अली। तुलसी भवानिहि पूजि पुनि पुनि मुदित मन मंदिर चली॥
2. अगर अनुकूल ग्रह न होने से विवाह में देरी हो रही है तो उस ग्रह से संबंधित सामग्री का दान विवाह पंचमी पर करने से भी जल्दी ही शुभ फल मिलते हैं।
3. विवाह पंचमी के दिन श्री विष्णु और लक्ष्मी जी का गाय के दूध में केसर मिलाकर अभिषेक करें। इस उपाय से शीघ्र विवाह के योग बन सकते हैं।
4. विवाह पंचमी के दिन माता जानकी को सुहाग सामग्री अर्पित करके ब्राह्मण स्त्री को दान देने से भी आपकी विवाह संबंधी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
5. जिन जातकों को शीघ्र विवाह करना हो वे आज के दिन माता सीता और भगवान राम का पूजन और उपासना करें। राम-जानकी स्तुति का पाठ करें तथा व्रत-उपवास रखने से मनचाहा वर-वधू मिल सकता है।
