1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. तीज त्योहार
  4. September 2026 Calendar

सितंबर माह 2026: इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट | September 2026 Calendar

september 2026 festival
September Month 2026: वर्ष 2026 के सितंबर माह के प्रमुख त्योहार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, हरतालिका तीज, गणेश उत्सव, अनंत चतुर्दशी और जैन पर्युषण पर्व प्रमुख रहते हैं। सितंबर 2026 में जन्माष्टमी, गणेश उत्सव, हरतालिका तीज और पितृपक्ष जैसे कई बड़े धार्मिक व्रत-त्योहार आएंगे। आओ जानते हैं इस माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की एक लिस्ट।
 

सितंबर 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार

सितंबर 2026 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, हरतालिका तीज, गणेश उत्सव, अनंत चतुर्दशी और जैन पर्युषण पर्व जैसे कई बड़े धार्मिक पर्व एवं राष्ट्रीय दिवस आ रहे हैं। इस पूरे माह के व्रत और त्योहारों का विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है:
 

महत्वपूर्ण पर्व एवं जयंती

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और दही हांडी: 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इसके अगले दिन, 5 सितंबर को दही हांडी का उत्सव रहेगा।
गणेश उत्सव और अनंत चतुर्दशी: 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के साथ गणेश उत्सव का शुभारंभ होगा, जिसका समापन 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन के साथ होगा।
हरतालिका तीज और राधा अष्टमी: 14 सितंबर को सुहागिनों का पावन व्रत हरतालिका तीज रखा जाएगा और 19 सितंबर को राधा अष्टमी मनाई जाएगी।
 
विशिष्ट जयंतियां: 13 सितंबर को वराह जयंती, 15 सितंबर को विश्वेश्वरैया जयंती, 16 सितंबर को बलराम जयंती, 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा व कन्या संक्रांति, 19 सितंबर को दधीचि जयंती और 23 सितंबर को वामन जयंती व भुवनेश्वरी जयंती है।
राष्ट्रीय एवं अन्य दिवस: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस और 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाएगा।
 

एकादशी, प्रदोष और शिवरात्रि व्रत

अजा/जया एकादशी: 7 सितंबर
भौम प्रदोष व्रत: 8 सितंबर
मासिक शिवरात्रि: 9 सितंबर
परिवर्तिनी एकादशी व कल्कि द्वादशी: 22 सितंबर
गुरु प्रदोष व्रत: 24 सितंबर
 

अमावस्या, पूर्णिमा और श्राद्ध पक्ष (पितृपक्ष)

पिठोरा अमावस्या: 10 सितंबर
पोला, वृषभोत्सव एवं भाद्रपद अमावस्या: 11 सितंबर
भाद्रपद पूर्णिमा और पूर्णिमा का श्राद्ध: 26 सितंबर
 

पितृपक्ष (श्राद्ध) एवं आश्विन मास का प्रारंभ:

27 सितंबर से श्राद्ध पक्ष की शुरुआत होगी (प्रतिपदा श्राद्ध)।
इसके बाद 28 सितंबर को द्वितीया, 29 सितंबर को तृतीया व भरणी श्राद्ध, और 30 सितंबर को चतुर्थी तथा चतुर्थी युक्त पंचमी का श्राद्ध रहेगा।
 

अन्य धार्मिक एवं क्षेत्रीय पर्व

माह की शुरुआत के पर्व: 1 सितंबर (नाग पंचम, भाई भिन्न दिवस, गोगा पंचमी), 2 सितंबर (हल षष्ठी), 3 सितंबर (सीतला सातम)।
जैन पर्युषण एवं अन्य व्रत: 8 सितंबर (पर्यूषण पर्व प्रारंभ व गोवत्स द्वादशी), 15 सितंबर (ऋषि पंचमी व संवत्सरी पर्व), 16 सितंबर (स्कंद षष्ठी)।
गौरी पूजा व महालक्ष्मी व्रत: 17 सितंबर (ज्येष्ठा गौरी आवाहन), 18 सितंबर (ललिता सप्तमी, दुर्वा अष्टमी, ज्येष्ठा गौरी पूजा), 19 सितंबर (महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ व ज्येष्ठा गौरी विसर्जन), और 21 सितंबर (दशावतार व्रत)।
विशेष आयोजन: 7 सितंबर को भादो माह की दूसरी महाकाल सवारी निकाली जाएगी।
 
(समाप्त)
अगला लेख
Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय