biodatamaker
Tue, 8 Sep 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. NRI न्यूज
  4. US wants this information for VISA

मुश्किल हुआ अमेरिकी वीजा लेना, अब देना होगी यह जानकारी...

US Visa
वॉशिंगटन। अमेरिका वीजा पर ट्रंप प्रशासन की सख्‍ती बढ़ती ही जा रही है। ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में यूएस वीजा आवेदकों के लिए एक नई प्रश्नावली शुरू की है। अब लोगों को अमेरिकी वीजा पाने के लिए 15 साल का चरित्र प्रमाणपत्र लगेगा। 
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब अमेरिकी वीजा पाने के लिए आवेदनकर्ता को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स और पिछले 15 साल की बायोग्राफी की जानकारी भी देनी होगी।
 
ट्रंप प्रशासन ने अब वीजा आवेदनकर्ताओं से उनके पासपोर्ट नंबर, 5 साल के सोशल मीडिया अकाउंट्स के डिटेल्स, ई-मेल आईडी और फोन नंबर और यात्रा वृतांत की मांग की है। इस नई प्रश्नावली को 23 मई को मंजूरी दी गई है.
 
हालांकि ट्रंप प्रशासन द्वारा की जा रही सख्‍ती का लोग विरोध भी कर रहे हैं। आलोचकों का मानना है कि इस प्रकार की सख्ती से अमेरिका आने वाले लोगों को परेशानी होगी।
ये भी पढ़ें
प्रेग्नेंसी में योगाभ्यास करने के हैं कई फायदे...