Sun, 26 Jul 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. खास खबर
  4. us congress

अमेरिकी की नवनिर्वाचित कांग्रेस में हिन्दुओं और यहूदियों का आधार बढ़ा

us congress
वॉशिंगटन। नवनिर्वाचित अमेरिकी कांग्रेस में हिन्दुओं और यहूदियों ने अपना आधार बढ़ाया है,  हालांकि हालिया शोध में पाया गया है कि 5 दशकों से भी कम समय में देश की धार्मिक  जनसंख्यिकीय में महत्वपूर्ण परिवर्तन के बावजूद इस विधायी निकाय में बड़ी संख्या ईसाई  समुदाय के सदस्यों की है।
 

 
अमेरिका के इतिहास में यह पहली बार है, जब यहां की कांग्रेस में 3 हिन्दू सदस्य हैं। ये  सदस्य हैं- तुलसी गब्बार्ड, राजा कृष्णमूर्ति और रो खन्ना। प्यू रिसर्च सेंटर के विश्लेषण के  अनुसार अमेरिका की नई कांग्रेस में इस समय यहूदी समुदाय के 30 सदस्य हैं, जबकि हिन्दुओं  और बौद्ध समुदाय के 3-3 सदस्य हैं। अमेरिकी कांग्रेस में धार्मिक आधार पर सदस्य संख्या के  क्रम में ये दोनों समुदाय संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। अमेरिका की 115वीं कांग्रेस के  सदस्यों में 91 प्रतिशत लोगों ने स्वयं को ईसाई समुदाय का बताया है।
 
शोध के अनुसार अमेरिका की 87वीं कांग्रेस (1961 से 1962) में तुलनात्मक रूप से करीब 95  प्रतिशत सदस्य ईसाई थे। (भाषा) 
 
ये भी पढ़ें
हिन्दी कविता : मुझे पढ़ना है ऐसी रचना...