गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. NRI न्यूज
  4. trump appoint manisha singh economic diplomacy head
Written By

भारतीय मूल की मनीषा सिंह की विदेश मंत्रालय के अहम पद पर नियुक्ति

Donald Trump
वॉशिंगटन। अमेरिका में सीनेट ने विदेश मंत्रालय में एक अहम प्रशासनिक पद पर प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकी वकील मनीषा सिंह के नामांकन की आज पुष्टि कर दी। इसके साथ ही वह देश की आर्थिक कूटनीति की प्रभारी बन जाएंगी।
 
मनीषा अभी तक सीनेटर डैन सुलिवन की मुख्य वकील और वरिष्ठ नीति सलाहकार थीं। सीनेट में अन्य कूटनीतिक पदों पर नामांकन के साथ ही उनके नामांकन को ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।
 
मनीषा आर्थिक मामलों के सहायक विदेश मंत्री के रूप में चार्ल्स रिवकिन का स्थान लेंगी।
 
डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के बाद रिवकिन ने अपने पद से इस्तीफा से दिया था जिसके बाद यह पद खाली था।
 
फ्लोरिडा निवासी मनीषा (45) आर्थिक, ऊर्जा और कारोबारी मामलों के ब्यूरो में उप सहायक विदेश मंत्री और सीनेट की विदेश संबंधों की समिति में सहायक रह चुकी हैं।
 
उन्होंने कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कानून की प्रैक्टिस भी की है।
 
उत्तरप्रदेश की रहने वाली मनीषा बचपन में अपने माता-पिता के साथ फ्लोरिडा आई थीं।
 
इस वर्ष की शुरुआत में वाशिंगटन एग्जामिनर को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि उन्होंने सीनेटर सुलिवन के कार्यालय  में व्यापक विदेश नीति पर काम किया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
5 सब्जियां, सेहत संवारे, सुंदरता निखारे