ramcharitmanas
Fri, 28 Aug 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. NRI न्यूज
  4. indian ambassador to peru

संदीप चक्रवर्ती बने न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास के प्रमुख

indian ambassador to peru
वॉशिंगटन। पेरू में भारत के राजदूत संदीप चक्रवर्ती को न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास का प्रमुख नियुक्त किया गया।
 
वर्ष 1966 के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी, कौंसल जनरल रिवा गांगुली दास का स्थान लेंगे। यह विदेश में सबसे व्यस्त भारतीय राजनयिक मिशनों में से एक है। विदेश मंत्रालय द्वारा बुधवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी गई।
 
संदीप चक्रवर्ती (47) पेरू में भारत के राजदूत नियुक्त किए जाने से पहले ढाका में भारत के उप उच्चायुक्त थे। वे मैड्रिड और बोगोटा में भारत के मिशनों का भी हिस्सा रहे हैं। प्रेस  संबंध अधिकारी सहित उन्होंने भारतीय विदेश मंत्रालय में भी कई पदों पर अपनी सेवाएं दीं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
भारतीय इतिहास की दस महत्वपूर्ण बातें