ramcharitmanas
Mon, 3 Aug 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. NRI न्यूज
  4. Car accident, Indian American woman

कार दुर्घटना में भारतीय महिला की मौत

Car accident
कैलिफोर्निया। कैलिफोर्निया के मिलपिटास में एक कार दुर्घटना का शिकार हुई एक भारतीय महिला की मौत हो गई। उसे एक कार ने टक्कर मार दी थी जिसकी चोटों के कारण उसने दम तोड़ दिया। इंडिया वेस्ट के एक रिपोर्टर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मृतक संतोष जैन मिलपिटास में अपनी भारतीय अमेरिकी परिवार से मिलने के लिए आई थीं।
 
पुलिस का कहना है कि एक भारतीय महिला को एक कार ने तीन दिन पहले टक्कर मारी थी। पुलिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि एक सफेद 2011 डॉज एवेंजर को घटनास्थल से भागते हुए देखा था। घायल महिला का तीन दिन बाद अस्पताल में निधन हो गया। मिलपिटास, कैलिफोर्निया की पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि एक भारतीय महिला को पांच जून को एक क्रॉसवाक पर कार ने उसे टक्कर मार दी थी।
 
पुलिस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मल्टीपल बे एरिया की एक रिपोर्ट में 64 वर्षीय संतोष जैन की 8 जून को जीवनरक्षक प्रणालियां हटा दी गई थीं। पुलिस का कहना है कि महिला करीब दस बजे सुबह के करीब कॉर्निंग और वेस्ट कर्टिस एवेन्यूज के बीच साउथ मेन स्ट्रीट पर सड़क पार कर रही थी। भारत की निवासी श्रीमती जैन को सान जोस के रीजनल मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था जहां तीन दिनों के बाद 8 जून को चोटों के कारण उनकी मौत हो गई थी। पु‍लिस घटना की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें
एसिडिटी, गैस और कब्ज के लिए करें यह योगासन