हिन्दी सिनेमा में आने का इरादा नहीं - खली
वर्ल्ड व्रेसलिंग इंटरटेन्मेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) के बादशाह खली ने कहा है कि हिन्दी सिनेमा में कदम रखने का उनका अभी कोई इरादा नहीं है। वे फिलहाल युवाओं के बीच डब्ल्यूडब्ल्यूई के लिए रुचि पैदा करने के लिए भारत यात्रा पर आए है।
गेट स्मार्ट तथा द लौंगेस्ट यार्ड जैसी हॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुके खली ने कहा कि मैं अभी अपना पूरा ध्यान सिर्फ डब्ल्यूडब्ल्यूई पर ही केन्द्रित करना चाहता हूँ, इसलिए बॉलीवुड में आने का अभी कोई इरादा नहीं है। डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने के बाद यदि मुझे वक्त मिलता है तो मैं हिन्दी सिनेमा में काम कर सकता हूँ।