1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा
Written By ND

सलमान की शूटिंग दुबई में

अभिनेता सलमान खान
IFM

अभिनेता सलमान खान पहली बार फिल्मी पर्दे पर अभिनय का जलवा बिखेरने जा रही सोनाक्षी के साथ दुबई के मेट्रो स्टेशन पर अपनी नई फिल्म 'दबंग' के एक रोमांटिक हनीमून गीत पर थिरकते नजर आए। उन्होंने कहा कि उनका किरदार एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी का है जो बिहार का रहने वाला है। फिल्मांकन के लिए दुबई उपयुक्त जगह है क्योंकि यहाँ पूरब और पश्चिम का उत्तम मेल है।

सलमान ने कहा अब वह पेड़ों के आस पास और नाचना-गाना नहीं कर सकते इसलिए ट्रेनों के इर्द-गिर्द वे ऐसा कर रहे हैं। फिल्म 'दबंग' के निर्माता उनके भाई सोहेल और अरबाज खान हैं। जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी काम कर रही है। यह फिल्म ईद के मौके पर प्रदर्शित होगी।
लेखक के बारे में
ND