1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा

प्रवासी भारतीय फिल्म सम्मेलन

सईद जाफरी को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड

इंडियन हैबिटेट सेंटर
ND

'बड़े दिनों के बाद हम बेवतनों की याद वतन की मिट्टी आई है, चिट्ठी आई है।' इस गीत के ये बोल उन प्रवासी भारतीय फिल्म निर्माताओं के लिए है जो देश से बाहर रहते हुए भी यहाँ की आबोहवा में बसी खुशबू को नहीं भुला पाए हैं।

मीरा नायर, दीपा मेहता, संगीता दत्त, नसरीन मुन्नी कबीर जैसे गुणी भारतीय फिल्मकार देश से दूर रहकर भी भारतीय मूल की फिल्में बना रहे हैं। उनके इन कदमों की प्रशंसा करने व उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए ही इस प्रवासी भारतीय फिल्म सम्मेलन का आयोजन इन दिनों किया जा रहा है। यह सम्मेलन 6 जनवरी तक इंडियन हैबिटेट सेंटर में जारी रहेगा।

ND
इसमें अलग-अलग जगहों में रहने वाले प्रवासी भारतीय फिल्मकारों की फिल्में दिखाई जा रही हैं। इस फेस्टिवल की शुरुआत संगीता दत्त की फिल्म 'लाइफ गोज ऑन' से की गई। इस फिल्म सम्मेलन में फीचर फिल्म में शॉर्ट फिल्म व प्रादेशिक भाषाओं से जुड़ी फिल्में तीन श्रेणियों के अंतर्गत दिखाई जा रही हैं।

इनमें से तीन फिल्में सर्वोत्तम फीचर फिल्म, सर्वोत्तम डॉक्यूमेंट्री व सर्वोत्तम शॉर्ट फिल्म अवार्ड के लिए चुनी जाएंगी। अभिनेता सईद जाफरी को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।