1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा

तीन फिल्मों को रेमी अवार्ड

वर्ल्ड फेस्ट ह्यूंस्टन अंतरराष्ट्रीय फिल्म
ND

ह्यूंस्टन में तीन भारतीय फिल्मों बोधिसत्व, एक ठो चाँस और सलून को प्रतिष्ठित रेमी पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उनको 43वें वार्षिक वर्ल्ड फेस्ट-ह्यूंस्टन अंतरराष्ट्रीय फिल्म एवं वीडियो फेस्टिवल में यह पुरस्कार दिया गया। फीचर फिल्म श्रेणी का प्लेटिनम रेमी पुरस्कार बोधिसत्व को मिला। इस फिल्म को ह्यूंस्टन के युवा फिल्म मेकर सैन बनर्जी ने बनाया। इसकी शूटिंग कोलकाता में की गई।

वरिष्ठ अभिनेता सौमित्र चटर्जी ने फिल्म का केंद्रीय किरदार निभाया है। इसको केवल सात दिनों में फिल्माया गया। सिल्वर रेमी पुरस्कार कामेडी/फीचर फिल्म श्रेणी में प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस की सलून को मिला। नवोदित फिल्म मेकर निखिल भट्ट ने इसको निर्देशित किया है।