1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा
Written By ND

जिया चली हॉलीवुड

नवोदित अभिनेत्री
ND

खबर आई है कि नवोदित अभिनेत्री जिया खान को हॉलीवुड की दो फिल्में मिली हैं। जिया इस बारे में अभी कुछ ज्यादा नहीं बता रही हैं पर यह जरूर स्वीकार कर रही हैं कि हाँ उन्हें हॉलीवुड के प्रोजेक्ट मिले हैं। साथ ही वे इशारों-इशारों में यह भी बता देती हैं कि ये दोनों ही प्रोजेक्ट नामी-गिरामी प्रोडक्शन हाउस के हैं। यानी वे किसी छोटे-मोटे निर्माता के लिए काम नहीं करने जा रही हैं।

अपनी पहली फिल्म 'निःशब्द' से फिल्मी दुनिया का सफर शरू करने वाली इस अभिनेत्री को निःशब्द और गजनी ने काफी पहचान दिलाई। अब वे एक जाना-पहचाना नाम हो गई हैं। साथ ही बॉलीवुड में इस आगाज के बाद उनके लिए तो हॉलीवुड के द्वार भी खुल गए हैं।

इसके साथ यह भी बताया जा रहा है कि हॉलीवुड की दो फिल्मों में से एक फिल्म किसी मशहूर नाटक पर आधारित है। जिया का कहना था कि विदेशी फिल्मों में रोल कुछ अलग तरह के होते हैं। वहाँ एक ही फिल्म में तीन रोल ऐसे हो सकते हैं जिन्हें महत्वपूर्ण माना जा सकता है।
लेखक के बारे में
ND