1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. एनआरआई सिनेमा
  4. Shahrukh Khan

एडिनबरा विश्वविद्यालय में व्याख्यान देंगे शाहरुख खान

Shahrukh Khan
लंदन। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान 15 अक्टूबर को एडिनबरा विश्वविद्यालय में एक सार्वजनिक व्याख्यान देंगे।
 
विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के एक नोट में कहा गया है ‘विश्वविद्यालय 15 अक्टूबर को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मेजबानी करेगा। भारत के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक शाहरुख विश्वविद्यालय के न्यू कॉलेज में एक सार्वजनिक व्याख्यान देंगे।’ 
 
विश्वविद्यालय के वरिष्ठ उप प्राचार्य प्रोफेसर चार्ली जैफरी ने कहा कि भारत के साथ उनके बहुत मजबूत रिश्ते हैं और वे विश्व सिनेमा के सबसे अच्छे अभिनेताओं में से एक के स्वागत को लेकर प्रसन्न हैं।’

‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के अभिनेता (49) ने सीधे तौर पर इस पर टिप्पणी नहीं की है बल्कि एडिनबरा विश्वविद्यालय के एक पोस्ट को रीट्वीट किया है। शाहरुख के इस सार्वजनिक व्याख्यान के लिए अब टिकट उपलब्ध हैं। (भाषा)