1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. एनआरआई सिनेमा
  4. Aamir Khan

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर देंगे आमिर खान

Aamir Khan
आमिर खान की फिल्म 'पीके' ने सफलता के नए कीर्तिमान रच दिए हैं। भारत में 300 करोड़ से ज्यादा का व्यवसाय करने वाली यह पहली फिल्म बन गई है। फिल्म ने न केवल सफलता हासिल की बल्कि आलोचकों की प्रशंसा भी इसे हासिल हुई। देश के साथ-साथ विदेश में भी यह फिल्म सराही और पसंद की गई। 

प्रसिद्ध हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने आमिर को 'पीके' के बारे में बोलने के लिए आमंत्रित किया है। फिलहाल तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन आमिर ने स्वीकृति दे दी है। 
 
द हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में आमिर फिल्म 'पीके' और अपने किरदार के बारे में बात करेंगे। वे यह बताएंगे कि उन्होंने रोल की तैयारी कैसे की। वे उपस्थित लोगों से विस्तारपूर्वक चर्चा करेंगे। 
 
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आमिर के अलावा अनुष्का शर्मा, संजय दत्त, सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्‍य भूमिकाएं निभाई है।  






ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें।