1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि

चार भारतीयों को सजा-ए-मौत

कॉन्ट्रेक्ट किलर
ND

शारजाह में चार भारतीयों को दो अलग-अलग हत्या के मामलों में दोषी मौत की सजा सुनाई। इनमें से एक मामले में कॉन्ट्रेक्ट किलर शामिल हैं जिन्हें एक व्यापारी ने अपने दुश्मन को मारने के लिए भाड़े पर लिया था। शारजाह शरीअत कोर्ट ने एक मामले में तीन भारतीयों को सजा सुनाई जिन्होंने कांट्रेक्ट किलर के रूप में हमवतन की जघन्य हत्या की और एक अन्य की हत्या का प्रयास किया।

इन तीन लोगों की पहचान जकारिया, बशीर और अनवर के रूप में हुई है जिन्हें कुमार नाम के व्यापारी ने भाड़े पर लिया था। तीनों ने कुमिल नाम के शख्स को मारा था, जो कुमार की ही कंपनी में काम करने वाला पूर्व कर्मचारी था और व्यापार में उसका प्रतिद्वंद्वी बन गया था। इन तीनों को एक अन्य व्यक्ति कुजांतिल की हत्या के प्रयास में अलग-अलग 10 वर्ष के कारावास की सजा भी सुनाई गई है।