Sun, 12 Jul 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. NRI कॉर्नर
  4. International Yoga Day

दुनियाभर में उत्साह के साथ मनाया गया योग दिवस

International Yoga Day
वॉशिंगटन/ बीजिंग। तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पहले कई देशों में महत्वपूर्ण स्थलों  पर भारतीय मिशनों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने योग आसन किए। अमेरिका,  जापान, चीन, पाकिस्तान और अन्य देशों में आयोजित योग कार्यक्रमों में लोगों ने योग के  विभिन्न आसन किए।
 
वॉशिंगटन में सैकड़ों लोग ऐतिहासिक नेशनल मॉल में जमा हुए और 21 जून को आयोजित  होने वाले योग दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न आसन किए। चीन में भी योग के प्रति लोगों  में उत्साह देखने को मिला। कम्युनिस्ट देश में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। हालिया वर्षों में  चीन में योग को बहुत लोकप्रियता मिली है। (भाषा)

 
 
ये भी पढ़ें
मुद्दा सरकारी सुविधाओं के दुरुपयोग का है