सम्बंधित जानकारी
- Story of shailputri Devi : नवरात्रि की पहली देवी शैलपुत्री की पावन कथा
- शारदीय नवरात्रि पर्व : भूलकर भी न करें 13 बड़ी गलतियां, वरना नकारात्मक शक्तियां ले जाएंगी पूजा का फल
- 32 Names of Durga : मां दुर्गा के 32 नाम, पूरे करेंगे सारे काम
- नवरात्रि के 9 दिनों में क्या करें, क्या न करें, 10 काम की बातें
- नवरात्रि 2020 : कैसे मनाएं नन्ही कन्याओं के पूजन का उत्सव, 9 दिन की खास जानकारी
Navratri 2020 : नवरात्रि के 9 दिनों के 9 सरल उपाय, अवश्य आजमाएं
1. नवरात्रि के दिनों में हर नौ दिन हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करें।
2.इन नौ दिनों में अगर अखंड दीपक नहीं जला पा रहे हैं तो सुबह शाम घी या तेल का दीप जलाना न भूलें। दीपक में 4 लौंग डाल दें।
3. पांच प्रकार के सूखे मेवे लाल चुनरी में रखकर माता रानी को अर्पित करें।
4. देवी मंदिर में लाल रंग की ध्वजा(पताका, परचम, झंडा) किसी भी दिन जाकर चढ़ाएं।
5. देवी मां को ताजे पान के पत्ते पर सुपारी और सिक्के रखकर समर्पित करें।
6 . मां दुर्गा को 7 इलायची और मिश्री का भोग लगाएं।
7.मखाने के साथ सिक्के मिलाकर देवी को अर्पित करें और फिर उसे गरीबों में बांट दें।
8. छोटी कन्याओं को छोटे-छोटे पर्स में दक्षिणा रखकर लाल रंग के किसी भी गिफ्ट के साथ भेंट करें।
9. नवरात्र के दौरान अपने घर में सोना या चांदी की कोई भी शुभ सामग्री (स्वास्तिक, ॐ, श्री, हाथी,
कलश,दीपक, गरूड़ घंटी, पात्र, कमल, श्रीयंत्र,आचमनी, मुकुट, त्रिशूल) खरीदें और देवी दुर्गा के चरणों में
रखें और इसकी पूजा करें। फिर नवरात्र के अंतिम दिन उस सामग्री को गुलाबी रेशमी कपड़े में बांधकर
तिजोरी व रुपए रखने की जगह रख दें। इससे आश्चर्यजनक रूप से धन में वृद्धि होगी।
नवरात्रि में क्या करें :-
* प्रतिदिन मंदिर जाना।
* देवी को जल अर्पित करना।
* नंगे पैर रहना।
* जवारे रखना।
* नौ दिनों तक व्रत रखना।
* माता की अखंड ज्योति जलाना।
* नौ दिनों तक देवी का विशेष श्रृंगार करना।
* कन्या भोजन कराना।
* अष्टमी-नवमी पर विशेष पूजा करना।
ALSO READ: किस कन्या को पूजने से मिलेगा कितना पुण्य
