Daily Horoscope
Sun, 1 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Yogi Adityanath met with Modi

अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के सुझाव के बीच मोदी से मिले आदित्यनाथ, क्या हुई चर्चा...

Yogi Adityanath
नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के सुझाव के बीच इन दोनों नेताओं की मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके साथ ही आमतौर पर सख्त चेहरे में दिखाई देने वाले मोदी योगी से मुलाकात के दौरान मुस्करा रहे थे। मोदी विरोधियों को यह मुस्कराहट परेशान कर सकती है। 
 
योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार संसद आए और मोदी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। समझा जाता है कि मुख्यमंत्री ने राज्य में मंत्रियों सौंपे जाने वाले दायित्व के संबंध में चर्चा की। इसके साथ ही उत्तरप्रदेश की विभिन्न  विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर विचार  विमर्श किया गया।
       
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट करके बताया कि योगी आदित्यनाथ ने मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने उन्हें मुख्यमंत्री पद संभालने की शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर चर्चा की। योगी आदित्यनाथ ने वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ भी मुलाकात की। इस अवसर पर वित्त राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल और संतोष गंगवार भी मौजूद थे।
 
भाजपा ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में लघु और सीमांत किसानों के कृषि ऋण माफ करने की घोषणा की है। इस बीच राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने एक ट्वीट करके बताया है कि उन्होंने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है और उन्हें उच्चतम न्यायालय में अयोध्या में राम मंदिर के संबंध में आज की सुनवाई से अवगत कराया।
 
स्वामी ने बताया कि इस मामले में विस्तृत रुप से विचार विमर्श करने के लिए बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री के साथ बैठक की जाएगी। गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद से जुड़े पक्षों से इस मुद्दे को मिल बैठकर सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने की सलाह दी है। (वार्ता/वेबदुनिया)
 
ये भी पढ़ें
कामुक भूत! सिर्फ महिलाओं को छेड़ता है...