1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. WWE star Khali Video

खली हैं असली महाबली, अंडरटैकर को धूल चटाई ! (वीडियो)

Khali injured wrestler fighting
हल्द्वानी में तीन विदेशी पहलवानों से मुकाबले में घायल हुए खली ने विदेशी पहलवानों को अगली लड़ाई में सबक सिखाने की बात कही है। खली गुरुवार को ब्रॉडी स्टील, माइक नॉक्स और अपोलो से लड़ाई में घायल हो गए थे। खली को यूं ही महाबली खली नहीं कहा जाता, वे बड़ी लड़ाइयां जीत चुके हैं।
दलीप सिंह राणा उर्फ खली अपना बदला लेने को आतुर हैं। खली ने रेसलिंग की दुनिया में काफी नाम कमाया है।  WWE स्मैक डाउन वर्ल्ड हैवी वेट प्रतियोगिता के 20 मैन फाइट पर कब्जा करने के लिए WWE के 20 नामी रैसलरों को रिंग में धूल चटाई थी। 
 
खली रेसलिंग की दुनिया में महाबली खली के नाम मशहूर हैं। उन्होंने अंडरटैकर को कई बार हराकर बड़ा उलटफेर किया है। क्या आपने कभी खली का कोई मुकाबला देखा है? यहां देखिए अंडरटैकर से खली का ऐतिहासिक मुकाबला जिसमें इस भारतीय पहलवान ने अंडरटैकर के छक्के छुड़ा दिए।