रिलेशनशिप के बाद क्यों जानी दुश्मन बन गए महुआ मोइत्रा और जय अनंत, क्या होता है जिल्टेड एक्स?
- डॉग की कस्टडी और खिलौनों तक के लिए झगड़े महुआ मोइत्रा और जय अनंत
- अब पूर्व प्रेमी जय अनंत ने लगाया महुआ पर जासूसी का आरोप
- लंबे रिलेशन के बाद क्यों आमने-सामने हैं टीएमसी नेता और सुप्रीम कोर्ट वकील
इन दिनों टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के साथ भी शायद ऐसा ही कुछ हो रहा है। उनके पूर्व प्रेमी और सुप्रीम कोर्ट में वकील जय अनंत देहाद्राई लगातार महुआ पर आरोप लगा रहे हैं। पहले केश फॉर क्वरी के आरोप में महुआ की सांसदी चली गई। अब जय अनंत देहाद्राई ने महुआ पर उनकी जासूसी करवाने का आरोप लगाया है। पिछले लंबे समय से महुआ मोइत्रा चर्चा में हैं। रिश्ता टूटने के बाद दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन गए हैं। दोनों तरफ से लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
जानते हैं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और सुप्रीम कोर्ट वकील जय अनंत देहाद्राई के प्यार से लेकर और नफरत और बदले तक पहुंची कहानी के बारे में।
एक समय था जब जय अनंत और महुआ दोनों रिलेशनशिप में थे। लेकिन आज दोनों एक दूसरे के दुश्मन बने हुए हैं। टीएमसी की मुखर सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर से चर्चा में हैं क्योंकि जय अनंत ने उन पर जासूसी का आरोप लगाया है। केश फॉर क्वरी में महुआ की सांसदी पहले ही जा चुकी है। इसके पहले दोनों कभी एक डॉगी की कस्टडी, उसके खिलौने की चोरी तो कभी पर्सनल फोटोज लीक करने के आरोप में भी थाने और अदालत तक पहुंच चुक हैं।
महुआ करा रही जासूसी : महुआ के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज कराई गई है। इस बार वकील अनंत देहाद्रई ने इस मामले में सीबीआई को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने शक जताया कि महुआ मोइत्रा उनकी निगरानी करवा रही हैं। अनंत देहाद्रई का आरोप है कि महुआ मोइत्रा बंगाल में अपने संपर्कों का इस्तेमाल कर उनके फोन की जासूसी करा रही हैं। उन्होंने इसे लेकर 29 दिसंबर को गृह मंत्री अमित शाह और सीबीआई डायरेक्टर को चिट्ठी लिखी है। अनंत का आरोप है कि उनके फोन के महुआ ट्रैक करवा रही हैं।
महुआ ने बताया था जिल्टेड एक्स
महुआ ने अपने पूर्व साथी जय अनंत को एक जिल्टेड एक्स बताया था। यहां तक कि उन पर पर्सनल फोटोज और जानकारियां लीक करने के आरोप लगाए था। दूसरी ओर, उनके पूर्व प्रेमी और सुप्रीम कोर्ट में वकील जय अनंत देहाद्राई ने महुआ पर कुत्ता चोरी और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था। इन सब के बाद कुछ ही समय पहले अनंत ने महुआ पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोप लगाए थे। इस मामले में महुआ पर जांच की गई। जांच के बाद महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता चली गई।
महुआ-अनंत : हेनरी का अपरहरण : दरअसल, अनंत और महुआ मोइत्रा 3 साल तक रिलेशनशिप में रहे। जब दोनों साथ थे, उन्होंने रॉटवीलर नस्ल के डॉगी हेनरी को गोद लिया था। हालांकि साल 2023 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। अनंत ने आरोप लगाया था कि ब्रेकअप के बाद महुआ ने उनके घर में घुसकर हेनरी का अपहरण कर लिया। अनंत का यह भी कहना है कि हेनरी उनके बेटे जैसा है। महुआ ने उन्हें परेशान और ब्लैकमेल करने के लिए उसका अपहरण किया है। उन्होंने कोर्ट से डॉगी हेनरी की कस्टडी के लिए गुहार लगाई थी।
महुआ ने जय को क्यों कहा जिल्टेड एक्स, क्या होता है ये
अपने पूरे विवादों के बीच महुआ जय अनंत को जिल्टेड एक्स jilted ex कह चुकी है। यह एक अंग्रेजी टर्म है। जिसका मतलब होता है कि किसी रोमांटिक रिश्ते के खत्म हो जाने के बाद अपने पूर्व पार्टनर को तरह तरह से परेशान करना या उसके साथ बदले की भावना रखना। यानी पार्टनर से बदला लेने की सोच रखने वाला शख्स ही जिल्टेड एक्स कहा जाता है। यह मेल और फीमेल दोनों में से कोई भी हो सकता है।
जिस हिसाब से इन दिनों महुआ मोइत्रा और जय अनंत के बीच लगातार विवाद चल रहा है और दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, उसे देखते हुए लगता है कि दोनों एक दूसरे के लिए जिल्टेड एक्स बन गए हैं।
written and edited by Navin Rangiyal

