जासूस हैं महुआ मोइत्रा, वकील अनंत देहाद्रई ने लगाया TMC नेता पर एक और आरोप
- पहले से केश फॉर क्वरी में फंसी हैं महुआ मोइत्रा
- अब लगा जासूसी का आरोप, पुराने साथी ने की शिकायत
- सीबीआई को चिट्ठी लिखकर महुआ को बताया जासूस
महुआ करा रही जासूसी : महुआ के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज कराई गई है। इस बार वकील अनंत देहाद्रई ने इस मामले में सीबीआई को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने शक जताया कि महुआ मोइत्रा उनकी निगरानी करवा रही हैं। अनंत देहाद्रई का आरोप है कि महुआ मोइत्रा बंगाल में अपने संपर्कों का इस्तेमाल कर उनके फोन की जासूसी करा रही हैं।
क्या है अनंत का आरोप : अनंत का आरोप है कि टीएमसी नेता उनको पहले भी धमकी देती रही हैं कि वह जानती हैं कि अनंत कहां हैं। देहाद्रई का कहना है कि टीएमसी नेता पहले भी दूसरों की जासूसी करवाती रही हैं। बता दें कि अनंत देहाद्रई वही शख्स हैं जिन्होंने महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया था। अब उन्होंने महुआ पर अनंत ने जासूसी का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे लेकर 29 दिसंबर को गृह मंत्री अमित शाह और सीबीआई डायरेक्टर को चिट्ठी लिखी है। अनंत का आरोप है कि उनके फोन के महुआ ट्रैक करवा रही हैं।
अब एक बार फिर से सीबीआई को पत्र लिखकर अनंत ने महुआ पर जासूसी करवाने का आरोप लगाया है। यह सब देखकर लगता है कि फिलहाल महुआ की मुश्किलें कम होने वाली नहीं है।
Edited By : Navin Rangiyal

