1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Who warned Bangladesh amidst violence
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 (17:29 IST)

हिंसा के बीच किसने दी बांग्‍लादेश को चेतावनी, कहा- भारत के बिना अस्तित्व नहीं, यूनुस सरकार से की यह अपील

Muhammad Yunus
Bangladesh violence case : बांग्लादेश में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बांग्लादेश में जिस तरह के हालात हैं, उसकी वजह से भारत में भी लोगों के अंदर नाराजगी देखी जा रही है। चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद से बांग्लादेश में हिंसा में बढ़ोतरी देखी जा रही है। खासतौर से अल्पसंख्यक हिंदू युवक को जिस बर्बरता के साथ मौत के घाट उतारा गया और फिर उसके शव को आग के हवाले किया गया। इस बीच बांग्लादेश में जारी हिंसा को लेकर विदेशी मामलों के विशेषज्ञ वेइल अव्वाद (Waiel Awwad) ने चेतावनी देते हुए कहा कि भारत के बिना बांग्लादेश का कोई अस्तित्व नहीं है। 
 
खबरों के अनुसार, बांग्लादेश में जिस तरह के हालात हैं, उसकी वजह से भारत में भी लोगों के अंदर नाराजगी देखी जा रही है। चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद से बांग्लादेश में हिंसा में बढ़ोतरी देखी जा रही है। खासतौर से अल्पसंख्यक हिंदू युवक को जिस बर्बरता के साथ मौत के घाट उतारा गया और फिर उसके शव को आग के हवाले किया गया।
इस बीच बांग्लादेश में जारी हिंसा को लेकर विदेशी मामलों के विशेषज्ञ वेइल अव्वाद (Waiel Awwad) ने चेतावनी देते हुए कहा कि भारत के बिना बांग्लादेश का कोई अस्तित्व नहीं है। अव्वाद ने कहा, बांग्लादेश में भारत विरोधी भावनाओं को भड़काने के लिए जानबूझकर कुछ तत्व काम कर रहे हैं, जिससे भारत के साथ रिश्तों में दरार आ रही है।
 
अव्वाद ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार (यूनुस सरकार) से इन घटनाओं की जिम्मेदारी लेने और भविष्य में पूजा स्थलों (हिंदू, ईसाई, या मुस्लिम) को निशाना बनाने से रोकने के लिए कार्रवाई करने का आग्रह किया, ताकि भारत को आश्वासन मिल सके कि ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होंगी।
अव्वाद चाहते हैं कि बांग्लादेश सरकार भारत और अपने अल्पसंख्यकों (हिंदुओं, ईसाइयों, मुसलमानों) को सुरक्षा का आश्वासन दे। अव्वाद ने कहा कि बांग्लादेश की स्थिरता और अस्तित्व के लिए भारत महत्वपूर्ण है। उनका मानना है कि बांग्लादेश के अंदर कुछ लोग जानबूझकर भारत के खिलाफ माहौल बना रहे हैं, खासकर पूजा स्थलों पर हमलों के जरिए।
 
इस बीच भारत ने बांग्लादेश में एक हिंदू व्यक्ति की हालिया हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाने वाली हाल की घटनाओं की कड़ी को चिंताजनक बताया है और चेतावनी दी है कि ऐसी हिंसा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नई दिल्ली ने सीमा पार हो रही घटनाओं पर गंभीरता से ध्यान दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमलों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की निंदा की और उम्मीद जताई कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन्हें सजा दी जाएगी।
जायसवाल ने कहा, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार दुश्मनी बहुत चिंता की बात है। हम बांग्लादेश में हाल ही में एक हिंदू युवक की हत्या की निंदा करते हैं और उम्मीद करते हैं कि इस अपराध के दोषियों को सजा मिलेगी। यह बयान बांग्लादेश में एक और हिंदू व्यक्ति की लिंचिंग के एक दिन बाद आया है।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
इंदौर में उत्‍पातियों ने क्रिसमस ट्री तोड़ा, हंगामा कर जमकर की धार्मिक नारेबाजी, लोग डरे, पुलिस ने संभाला मोर्चा