शुक्रवार, 23 जनवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Janhvi Kapoor expresses anger over the brutal lynching of a Bangladeshi Hindu dipu chandra das
Last Modified: शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 (12:40 IST)

बांग्लादेशी हिंदू युवक की बर्बर लिंचिंग पर फूटा जाह्नवी कपूर का गुस्सा, बोलीं- यह नरसंहार है...

Bangladesh Hindu youth lynching
बांग्लादेश में पिछले दिनों हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की नृशंस हत्या कर दी गई है। दीपू पर आरोप था कि उसने इस्लाम का अपमान किया था। दीपू चंद्र दास की बर्बर लिंचिंग को लेकर जहां हर तरफ चुप्पी छाई हुई है, वहीं जाह्नवी कपूर ने इस घटना को 'नरसंहार' बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। 
 
जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर 'दीपू चंद्र दास' के टाइटल के साथ एक स्टोरी पोस्ट कर लिखा, बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह बर्बर है। यह नरसंहार है और यह कोई अकेली घटना नहीं है। अगर आपको इस अमानवीय पब्लिक लिंचिंग के बारे में नहीं पता है, तो इसके बारे में पढ़ें, वीडियो देखें, सवाल पूछें। और अगर इन सबके बावजूद आपको गुस्सा नहीं आता तो यही पाखंड हमें तबाह कर देगा, इससे पहले कि हम कुछ समझ पाएं।
 
उन्होंने यह भी लिखा, हम दुनिया के दूसरे कोने में होने वाली चीजों पर रोते रहेंगे, जबकि हमारे अपने भाई-बहनों को जिंदा जला दिया जाता है। किसी भी और हर तरह के उग्रवाद की निंदा की जानी चाहिए और उसका विरोध किया जाना चाहिए, इससे पहले कि हम अपनी इंसानियत भूल जाएं।
 
गौरतलब है कि इस घटना पर जहां हर जगह चुप्पी पसरी है, वहीं जाह्नवी को इस बेबाबी से अपनी बात रखने के लिए उनकी हिम्मत की तारीफ हो रही है। उग्रवाद के हर रूप का विरोध करने की बात कहते हुए जिस तरह जाह्नवी कपूर ने चरमपंथ का विरोध करने की बात कही है, उससे उनके प्रशंसकों के साथ सभी उनकी सराहना कर रहे हैं। 
 
फिलहाल राष्ट्रवाद के हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखनेवाली जाह्नवी कपूर, राम चरण के साथ 27 मार्च 2026 को रिलीज़ होने जा रही फिल्म 'पेड्डी' में नज़र आनेवाली हैं। फिलहाल इस फिल्म से उनका लुक रिलीज़ होने के बाद सभी बेसब्री से इस फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
नुसरत भरूचा के शानदार एयरपोर्ट लुक्स, स्टाइल, कम्फर्ट और एफर्टलेस एलिगेंस का परफेक्ट मेल