कौन हैं अरुण योगीराज, जो भगवान श्रीराम की प्रतिमा बनाकर आए चर्चा में?
Photo: twitter (x)
Ayodhya Ram mandir: अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रतिमा का चयन हो गया है। यह प्रतिमा देश के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार योगीराज अरुण द्वारा बनाई गई है। उनकी बनाई यही प्रतिमा अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में स्थापित होगी।बता दें कि प्रतिमा बनाने का काम तीन मूर्तिकारों को दिया गया था। ये तीनों मूर्तिकार अलग-अलग जगहों पर प्रतिमा का निर्माण कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया X पर लिखा है कि 'जहां राम हैं, वहीं हनुमान हैं।
कौन हैं अरुण योगीराज : अरुण योगीराज कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार हैं। उन्होंने मैसूर यूनिवर्सिटी से MBA किया है। वे सुप्रसिद्ध मूर्तिकार योगीराज के बेटे हैं। उनका पांच पीढ़ियों से मूर्ति बनाने का काम है। उन्होंने सुभाष चंद्र बोस की 30 फ़ीट ऊंची प्रतिमा बनाई है। नेताजी की ये प्रतिमा अमर जवान ज्योति पर मौजूद है। केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा बनाई है। आदि शंकराचार्य की ये प्रतिमा 12 फ़ीट ऊंची है। उन्होंने रामकृष्ण परमहंस की प्रतिमा का भी निर्माण किया था।
Edited by navin rangiyal

