• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. who is advocate kavita sarkar who will fight sanjay roy case
Last Updated : शनिवार, 24 अगस्त 2024 (13:03 IST)

कविता सरकार क्‍यों लड़ रही हैं कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय का केस?

kolkata protest Subrata Goswami/DW
एक तरफ राजस्‍थान के कुछ वकीलों ने देश में होने वाली रेप की घटनाओं के आरोपियों के केस नहीं लड़ने का फैसला किया है, वहीं कविता सरकार नाम की एक महिला वकील कोलकाता में लेडी डॉक्टर के रेप और मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय का केस लड़ने जा रही है। जानते हैं कौन है कविता सरकार।

कोलकाता के आर जी कर हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में कोर्ट ने दरिंदगी के आरोपी संजय रॉय के बचाव के लिए सियालदह कोर्ट ने कविता सरकार को नियुक्त किया है। 52 वर्षीय कविता अपने 25 साल के करियर में सबसे चुनौतीपूर्ण केस लड़ रही हैं। बता दें कि इससे पहले कोई दूसरा वकील यह केस लड़ने को तैयार नहीं था।

कौन हैं कविता सरकार : कविता सरकार ने हुगली मोहसिन कॉलेज से लॉ ग्रेजुएट हैं। उन्होंने अलीपुर कोर्ट से अपना करियर शुरू किया जहां वो सिविल मामलों पर काम करती थीं। फरवरी 2023 में SALSA वकील के रूप में आपराधिक कानून में उनका ट्रांसफर कर दिया गया। इसके बाद वह जून 2023 में सियालदह कोर्ट में काम कर रही हैं। सियालदह कोर्ट में वह स्टेट लीगल अथॉरिटी की एकमात्र स्टैंडिंग लॉयर हैं। इसीलिए ये केस उन्हें दिया गया है। आज वह अदालत में केस लड़ने की इजाजत मांग सकती हैं।

क्यों लड़ रही है ये केस : ये केस कविता सरकार ने इसलिए लिया है क्योंकि उनका मानना है कि अदालत में सुनवाई के बाद ही न्‍याय मिलना चाहिए, पहले से कोई फैसला नहीं सुनाना चाहिए। वे कहती हैं कि हर व्यक्ति को निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार है, फिर चाहे वह आरोपी ही क्यों न हो। कविता सरकार ने इस केस के दौरान अपने सीनियर सौरव बनर्जी का साथ मांगा है। कविता सरकार मृत्युदंड के खिलाफ हैं और उनका मानना है कि उम्रकैद ही सबसे बड़ी सजा होनी चाहिए। वे मानती हैं कि अपराधियों को अपने किए पर पछतावा करने का मौका मिलना चाहिए।
Edited by Navin Rangiyal
ये भी पढ़ें
10 साल में कर्मचारी संगठन के नेताओं से मिलेंगे पीएम मोदी, आखिर क्यों बदले-बदले नजर आ रहे सरकार?