सम्बंधित जानकारी
- हिमाचल में 7 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना, 190 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध
- मणिपुर हो हाथरस या वायनाड, राहुल गांधी हर जगह पहुंचे, जिसकी जिम्मेदारी है वो क्यों नहीं जाते?
- केरल CM विजयन बोले, वायनाड में तलाश और बचाव अभियान अंतिम चरण में, 206 लोग अब भी लापता
- वायनाड के जंगल में फंसा था आदिवासी परिवार, वन अधिकारी ने इस तरह बचाई जान
- केरल भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 218, शरीर के 143 अंग भी बरामद
Weather update : 17 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, क्या है हिमाचल का हाल?
weather update : उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने से हिमाचल, उत्तराखंड और केरल का हाल बेहाल है। नदियां लबालब हैं और सड़कें तालाब बनी हुई है। जगह जगह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। आज भी देश के 17 राज्यों में तेज बारिश की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश में 7 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट : हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भारी वर्षा से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण 190 सड़कें बंद हो गई। मौसम विभाग ने राज्य में 7 अगस्त तक भारी बारिश जारी रहने की शनिवार को चेतावनी दी।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, यातायात के लिए बंद की गई सड़कों में से 36 मंडी में, 34 कुल्लू में, 27 शिमला में, आठ लाहौल और स्पीति में, सात कांगड़ा में और दो किन्नौर जिले में हैं। एक अधिकारी ने बताया कि हिमाचल सड़क परिवहन निगम ने 82 मार्गों पर अपनी बस सेवाएं निलंबित कर दी हैं।
बादल फटने के बाद लापता हुए 45 लोगों की तलाश शनिवार सुबह फिर शुरू की गई, जिसमें सेना, NDRF, SDRF, ITBP, CISF, हिमाचल प्रदेश पुलिस और होमगार्ड के 410 बचावकर्मी ड्रोन की मदद से तलाश में जुटे हैं। ALSO READ: हिमाचल में 7 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना, 190 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध
पालघर, पुणे, सतारा के लिए रेड अलर्ट : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के पालघर, पुणे और सतारा जिलों के संबंध में आज रेड अलर्ट जारी किया। आईएमडी ने ठाणे, मुंबई, रायगढ़, सिंधुदुर्ग और नासिक के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि पालघर में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। इसमें कहा गया है कि पुणे और सतारा में तटीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा तथा मैदानी क्षेत्रों में मध्यम वर्षा हो सकती है।#WATCH | Himachal Pradesh | Indian Army continues its effort in rescue and restoration in the areas affected by the cloudburst that occurred on August 1 in Rampur's Samej.
— ANI (@ANI) August 4, 2024
The Army establishes temporary bridges to establish connectivity between areas cut off, to facilitate… pic.twitter.com/4mbDvQvIgQ
कश्मीर बादल फटा राजमार्ग : जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बादल फटने से एक सड़क क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद हो गया। इस कारण कश्मीर घाटी का संपर्क लद्दाख से कट गया है और अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल आधार शिविर तक संपर्क सुविधा भी बाधित हो गई है।
कोलकाता और गंगा घाट में बारिश का कहर : कम दबाव क्षेत्र के सघन दबाव क्षेत्र में तब्दील होने के कारण पश्चिम बंगाल के कोलकाता और उसके पड़ोसी जिलों में शनिवार को लगातार बारिश से हवाई अड्डे सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। पड़ोसी शहरों हावड़ा, साल्ट लेक और बैरकपुर में भी यही स्थिति रही।#WATCH | Jammu & Kashmir | Cloud burst in Cherwan Kangan area of Ganderbal district caused damage to paddy fields, several vehicles got stuck in debris, and water entered into residential areas. SSG Road near Padawbal is blocked as the nearby canal overflowed letting accumulation… pic.twitter.com/EDQNlN8kyB
— ANI (@ANI) August 4, 2024
दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना : दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई। आईएमडी ने रविवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
आज कैसा रहेगा मौसम : मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक, गोवा, सिक्किम और असम में आज भारी बारिश की संभावना है। हिमाचल, उत्तराखंड, बंगाल, तेलंगाना, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम बारिश की संभावना है।
Edited by : Nrapendra Gupta
