1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Vaishno Devi Yatra resumes after brief halt, Vaishno Devi Yatra

Vaishno Devi Yatra : वैष्णो देवी यात्रा फिर हुई शुरू, हेलीकॉप्टर सेवा भी हुई बहाल

Vaishno Devi Yatra resumes after brief halt
Maa Vaishno Devi Yatra News : माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर की तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण बृहस्पतिवार सुबह फिर से शुरू हो गया। खराब मौसम के कारण कुछ समय तक स्थगित रही तीर्थयात्रा को प्राधिकारियों ने फिर से शुरू करने का फैसला किया है। श्राइन बोर्ड ने घोषणा की है और हेलीकॉप्टर सेवा का उपयोग करने के इच्छुक तीर्थयात्रियों को टिकट बुक करने के लिए कहा गया है। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित मंदिर के लिए तीर्थयात्रा भूस्खलन और भारी बारिश के कारण 22 दिन तक स्थगित रही थी और इसे बुधवार को बहाल किया गया।
 
मौसम में सुधार के साथ आज सुबह यात्रा फिर से शुरू हो गई। यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। श्राइन बोर्ड ने घोषणा की है और हेलीकॉप्टर सेवा का उपयोग करने के इच्छुक तीर्थयात्रियों को टिकट बुक करने के लिए कहा गया है। माता वैष्णोदेवी मंदिर के मुख्य आधार शिविर कटरा में उमड़े श्रद्धालुओं ने कहा कि वे यात्रा फिर से शुरू होने से खुश हैं।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने बुधवार सुबह से अनुकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा को फिर से शुरू करने घोषणा की, जिससे कटरा शहर में डेरा डाले सैकड़ों श्रद्धालुओं को राहत मिली। हालांकि यह राहत ज्यादा देर तक नहीं रही, क्योंकि दिन में 2,500 तीर्थयात्रियों को अनुमति देने के बाद बुधवार शाम को खराब मौसम के कारण तीर्थयात्रा को एक बार फिर स्थगित कर दिया गया।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
इंदौर आ जाओ, फ्लाइट, होटल बुक कर देता हूं, महिला को ऑफर देने वाला इंदौर का डान्‍सिंग कॉप रंजीत लाइन अटैच