सम्बंधित जानकारी
- Weather Update: हिमाचल में बादल फटे, उत्तराखंड में भूस्खलन, 29 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
- बिहार से दिल्ली जा रही बस खाई में गिरी, 2 यात्रियों की मौत और 50 घायल
- हिमाचल प्रदेश में बादल फटा, लापता लोगों की तलाश तेज, कुछ को बचाया गया
- रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी में बस गिरने से 2 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- Dharamshala Flood: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, धर्मशाला में 25 मजदूरों के बहने की सूचना, 2 के मिले शव
त्रिकुटा पहाड़ियों पर भूस्खलन, वैष्णो देवी मंदिर जाने वाला नया रास्ता बंद
Vaishnodevi mandir news in hindi : जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाला नया मार्ग बारिश के कारण हुए भूस्खलन से गुरुवार को अवरुद्ध हो गया। तीर्थयात्रा पुराने मार्ग से सुचारू रूप से जारी है, जबकि बैटरी कार और हेलीकॉप्टर सेवा अभी भी निलंबित है।
अधिकारियों ने बताया कि हिमकोटि मार्ग पर सत्या व्यू प्वाइंट के निकट भूस्खलन उस समय हुआ जब तीर्थस्थल बोर्ड ने लगातार बारिश और नए मार्ग पर भूस्खलन के खतरे के कारण तीर्थयात्रा को पहले ही पुराने मार्ग से कर दिया था। भैरव मंदिर की ओर जाने वाला मार्ग भी भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिससे तीर्थयात्रियों की आवाजाही बाधित हो गई।
खबरों के अनुसार, हिमकोटि मार्ग पर 30 फीट तक मलबा जमा है। खराब मौसम की वजह से इस वर्ष तीसरी बार वैष्णो देवी यात्रा प्रभावित हुई है। संबंधित एजेंसियों ने दोनों रास्तों पर मलबा साफ करने के लिए अपने कर्मियों और मशीनों को लगा दिया है।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 24 जून को तीर्थयात्रा मार्ग पर संवेदनशील स्थानों की पहचान करने तथा भूस्खलन और पत्थरों के गिरने के संभावित खतरों को कम करने के लिए आवश्यक उपाय अपनाने का निर्देश दिया था ताकि श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित हो सके।
edited by : Nrapendra Gupta
