• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest weather news for 26 June 2025 in India
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 26 जून 2025 (09:23 IST)

Weather Update: हिमाचल में बादल फटे, उत्तराखंड में भूस्खलन, 29 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Latest Weather News 26 June 2025
Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) मानसून के तेवर तीखे से तीखे होते जा रहे हैं। इसके अनुसार हिमाचल प्रदेश में मानसून ने भारी तबाही मचाई है। बादल फटने, भारी वर्षा और पत्थर गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग बह गए जबकि दूसरी ओर उत्तराखंड में यमुनोत्री मंदिर के पैदल रास्ते पर 2 दिन पहले हुए भूस्खलन में लापता 2 श्रद्धालुओं की तलाश के लिए बुधवार सुबह अभियान फिर शुरू कर दिया गया जिसमें अब खोजी कुत्तों की मदद भी ली जा रही है। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नौ कैंची भैरव मंदिर के पास सोमवार शाम पहाड़ी से हुए भूस्खलन से प्रभावित 5 श्रद्धालुओं में से 2 नई दिल्ली के कृष्णा विहार की रहने वाली भाविका शर्मा (11) और मुंबई के कमलेश जेठवा अब भी लापता हैं।
 
देश के कई राज्यों में मानसून आ गया है जबकि कुछ को अभी इंतजार है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद उमस बढ़ी है। पहाड़ों पर भारी बारिश से भूस्खलन हुआ है। यूपी-बिहार में बारिश से गर्मी से राहत मिली है। राजस्थान में भी बारिश जारी है। कश्मीर में हल्की बारिश हुई है, और गुजरात के सूरत में भारी बारिश से जलभराव हुआ है, जिसके लिए रेड अलर्ट जारी है।ALSO READ: Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी
 
हिमाचल और उत्तराखंड में मानसून ने भारी तबाही मचाई : हिमाचल प्रदेश में मानसून ने भारी तबाही मचाई है। बादल फटने, भारी वर्षा और पत्थर गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग बह गए जबकि दूसरी ओर उत्तराखंड में यमुनोत्री मंदिर के पैदल रास्ते पर 2 दिन पहले हुए भूस्खलन में लापता 2 श्रद्धालुओं की तलाश के लिए बुधवार सुबह अभियान फिर शुरू कर दिया गया जिसमें अब खोजी कुत्तों की मदद भी ली जा रही है।ALSO READ: केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आकर 2 की मौत, 3 घायल
 
मानसून की अच्छी शुरुआत : देश में मानसून की अच्छी शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार 26 जून से उत्तर भारत में मौसम बिगड़ने वाला है। पंजाब और हरियाणा समेत 5 से अधिक राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। देश में मानसून और प्री मानसून की बारिश शुरू हो गई है। लेकिन कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां लोगों को अभी भी तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में जहां बादल छाए हुए हैं, वहीं पंजाब-हरियाणा में लोगों को मूसलधार बारिश का इंतजार है। यूपी के कुछ जिलों में बारिश हो रही है तो कुछ जिलों में गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं।
 
सूरत में मूसलधार बारिश : गुजरात की डायमंड सिटी सूरत पिछले कुछ दिनों से मूसलधार बारिश की चपेट में है। भारी बारिश की वजह से शहर में जलभराव हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए सूरत में रेड अलर्ट जारी किया है।
 
इन राज्यों का मौसम : दिल्ली में 26 से 30 जून तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बूंदा-बांदी के भी आसार हैं। 26 जून से 1 जुलाई के बीच पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 26 से 29 जून तक बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर में 26 से 27 जून तक बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तरप्रदेश में 26 जून से 1 जुलाई तक बारिश हो सकती है।ALSO READ: Weather Update : असम में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, 7 लाख लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या 19 हुई
 
पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी : पूर्वी राजस्थान में 26 से 28 जून तक बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जम्मू-कश्मीर में 26 जून को और पूर्वी उत्तरप्रदेश में 30 जून और 1 जुलाई को बारिश की संभावना है। पटना समेत बिहार के ज्यादातर इलाकों में 26 जून से बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने किशनगंज और पश्चिमी चंपारण में बिजली गिरने की चेतावनी दी है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 6 दिनों तक राज्य में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
 
दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ा : स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर के शेष भागों, पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कुछ और भागों, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ भागों, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के शेष भागों और पंजाब के कुछ और भागों में आगे बढ़ गया है। 
अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के शेष भागों में मानसून आगे बढ़ सकता है।
 
मध्यप्रदेश के उत्तर-पूर्वी भागों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। एक और चक्रवाती परिसंचरण बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बना हुआ है, जो औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।
 एक द्रोणिका अरब सागर के उत्तर-पूर्व से गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के उत्तरी भागों और उत्तरी ओडिशा से होते हुए बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है।
 
पिछले 24 घंटों में मौसम की गतिविधि : पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिणी असम और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हुई।  पूर्वोत्तर भारत, झारखंड के कुछ हिस्सों, तटीय ओडिशा, मध्यप्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी और मध्य उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, कोंकण, गोवा, पूर्वी गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू और कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बिहार, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, रायलसीमा और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई।
 
आज के मौसम की भविष्यवाणी : स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार आज गुरुवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश संभव है।  मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पूर्वी गुजरात, केरल, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उत्तरी भागों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बारिश हो सकती है।

पश्चिमी उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, तटीय आंध्रप्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है।(Photo courtesy: IMD)(फोटो सौजन्य : ट्विटर)
 
Edited by: Ravindra Gupta