शुक्रवार, 16 जनवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. UNESCO Declares Diwali as Intangible Cultural Heritage
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 10 दिसंबर 2025 (15:14 IST)

यूनेस्को ने दीपावली को अमूर्त विश्व धरोहर किया घोषित, क्या बोले पीएम मोदी?

PM Modi
Deepawali news in hindi : यूनेस्को ने बुधवार को दिपावली को अमूर्त विश्व धरोहर घोषित किया। दीपावली अब इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होने वाली 16वीं भारतीय परंपरा बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले पर खुशी जताई।
 
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि भारत और विश्व भर के लोग इस खबर से उत्साहित और गौरवान्वित हैं। हमारे लिए दीपावली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और हमारे जीवन-मूल्यों से गहराई तक जुड़ा हुआ है। यह हमारी सभ्यता की आत्मा है। यह प्रकाश और धर्म का प्रतीक है।
 
उन्होंने इस पोस्ट में लिखा कि यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में दीपावली का शामिल होना इस पर्व को विश्व स्तर पर और भी लोकप्रिय बनाएगा। प्रभु श्रीराम के आदर्श हमें सदा-सदा के लिए मार्गदर्शन देते रहें।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी अपनी पोस्ट में कहा कि हमारी हजारों वर्ष पुरानी सनातन परंपराओं की दिव्यता और सार्वभौमिकता को सर्वोच्च वैश्विक मंच पर मान्यता मिली है। प्रकाश के महापर्व दीपावली को यूनेस्को की प्रतिष्ठित अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। यह सम्मान दीपावली के प्रकाश, सद्भाव और मर्यादा जैसे शाश्वत मूल्यों की वैश्विक स्वीकृति का प्रतीक है। दीपावली केवल एक उत्सव नहीं, अपितु वह आध्यात्मिक आलोक है जो सदियों से मानवता को सत्य, आशा और नैतिकता के पथ पर अग्रसर करता आया है।
 
गौरतलब है कि यूनेस्को इससे पहले भारत की दुर्गा पूजा, कुंभ मेला, वैदिक मंत्रोच्चार, रामलीला, छाऊ नृत्य को भी इस सूची में शामिल किया जा चुका है।
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
कश्मीर में कड़ाके की ठंड, जमने लगी डल झील, गुलमर्ग सबसे ठंडा