इंडिगो संकट पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को फटकार, पूछा सवाल
हाईकोर्ट ने इंडिगो की उड़ाने रद्द होने की वजह से किराया में अप्रत्याशित वृद्धि पर भी नाराजगी जताई। अदालत ने पूछा कि अन्य एयरलाइंस का किराया इतना कैसे बढ़ गया। इतना किराया बढ़ाने की छूट कैसे दी गई?
इंडिगो फ्लाइट संकट के बीच दिल्ली हाईकोर्ट में दायर PIL में एयरलाइन पर मनमानी कैंसिलेशन, ओवरबुकिंग और यात्रियों के अधिकारों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं। याचिका में कहा गया है कि पिछले एक हफ्ते में जिस तरह हजारों फ्लाइट रद्द हुईं, उससे पूरे देश में एयर ट्रैवल लगभग ठप हो गया। यात्रियों को घंटों कतार में खड़े रहना पड़ा, रात भर एयरपोर्ट पर सोना पड़ा और कई लोगों को खाना, पानी और बेसिक सुविधा तक नहीं मिली।
याचिका में DGCA और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से भी सवाल पूछा गया है कि इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए पहले से कोई सुरक्षा सिस्टम या गाइडलाइन क्यों नही थी?
edited by : Nrapendra Gupta