गुरुवार, 15 जनवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. big jolt to Indigo, what aviation minister tells on crisis in loksabha
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 9 दिसंबर 2025 (12:30 IST)

इंडिगो को बड़ा झटका, लोकसभा में उड़ानें रद्द होने पर क्या बोले मंत्री राम मोहन?

ram mohan
Indigo Crisis : इंडिगो संकट पर लोकसभा में बोलते हुए केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने मंगलवार को कहा कि ऑपरेशन तेज़ी से स्थिर हो रहे हैं, सुरक्षा पूरी तरह से लागू है, इंडिगो को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सम्मान की रक्षा की जा रही है और भारत के उड्डयन सेक्टर को और ज़्यादा यात्री-केंद्रित बनाने के लिए लंबे समय के उपाय किए जा रहे हैं।
 
मंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। यात्री सुरक्षा के लिए नियमों में बदलाव हुए थे। इंडिगो ने पर्याप्त इंतजाम नहीं किए। यात्रियों को रिफंड दिया जा रहा है। 
 
इस बीच डीजीसीए ने भी साफ कर दिया कि इंडिगो ने अपने शेड्यूल को अच्छे से चलाने की काबिलियत नहीं दिखाई है। इसे सभी सेक्टर में शेड्यूल 5% कम करने का निर्देश दिया गया है। इंडिगो को 10 दिसंबर को शाम 5 बजे तक बदला हुआ शेड्यूल जमा करना होगा।
 
गौरतलब है कि इंडिगो संकट की वजह से पिछले 8 दिनों से देश में हवाई सेवाएं बुरी तरह चरमरा गई है। अब तक करीब 5000 उड़ाने रद्द हो चुकी है। इस वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
सोशल मीडिया सूचना, संवाद और जनभागीदारी का सशक्त माध्यम : CM धामी