इंडिगो को लगेगा बड़ा झटका, दूसरी एयरलाइंस को मिलेगा मौका
DGCA के अनुसार, इंडिगो ने अपने शेड्यूल को अच्छे से चलाने की काबिलियत नहीं दिखाई है। इसे सभी सेक्टर में शेड्यूल 5% कम करने का निर्देश दिया गया है। इंडिगो को 10 दिसंबर को शाम 5 बजे तक बदला हुआ शेड्यूल जमा करना होगा।
दिल्ली एयरपोर्ट से आने जाने वाली 150 उड़ानें आज रद्द कर दी गई। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर आने जाने वाली इंडिगो की 121 उड़ानें रद्द हुई। छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने एक बयान जारी कर कहा कि आज इंडिगो की मुंबई आने वाली 14 और यहां से जाने वाली 17 उड़ानें रद्द की गई है।
डीजीसीए ने इंडिगो में आई इस गड़बड़ी की जांच के लिए संयुक्त डीजी संजय ब्रहमणे के नेतृत्व में चार सदस्यों की एक कमेटी बनाई है। यह कमेटी गड़बड़ी की असली वजह का पता लगाएगी। साथ ही मैनपावर प्लानिंग, रोस्टरिंग और नए FDTL नियमों को लागू करने में इंडिगो की तैयारी की भी जांच की जाएगी।।
इधर इंडिगो की उड़ाने लगातार रद्द होने की वजह से सरकार का कैप फार्मूला भी बेअसर साबित हो रहा है। विमानन कंपनियां कनेक्टिंग फ्लाइट्स के लिए मनमान किराया वसूल रही है। थर्ड पार्टी मोबाइल एप्स से बुक हो रहे टिकटों पर भी लोगों को ज्यादा पैसे का भुगतान करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है।
edited by : Nrapendra Gupta